मुजफ्फरपुर की समायरा रमण बनीं बिहार अंडर-12 स्विमिंग चैंपियन, 5 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर की होनहार युवा तैराक समायरा रमण ने बिहार सब-जूनियर अंडर-12 स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। समायरा की इस उपलब्धि से पूरे मुजफ्फरपुर सहित बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है।

डीपीएस दानापुर में आयोजित 48वीं तक्षशिला बिहार राज्य तैराकी प्रतियोगिता में समायरा रमण ने गर्ल्स अंडर-12 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक एवं 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

समायरा रमण नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल, मुजफ्फरपुर की छात्रा हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बिहार अंडर-12 स्विमिंग चैंपियन का खिताब हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद अब उनका चयन आगामी SFI नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 18 अगस्त को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी।

इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज एवं विद्यालय की प्राचार्या मोना मित्रा ने समायरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

समायरा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर छोटे शहरों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उनकी उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading