मुजफ्फरपुर में बाइक पर लदी तीन कार्टन श’राब ज’ब्त, त’स्कर फ’रार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसी बीच पीछा कर रही पीयर पुलिस को देखते ही तस्कर शराब लदी बाइक छोड़कर फरार हो गया। बोरा में तीन कार्टन शराब थी।

मामले में पीयर पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक बाइक पर बोरा लादकर तेज रफ्तार से मैठी टोल की ओर जा रहा था। बाइक के पीछे रखा बोरा गिरने लगा, जिसे ठीक करने का वह प्रयास कर रहा था, तभी बोरे से कांच की बोतलों के टकराने की आवाज सुनाई दी।

शक होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक व शराब का बोरा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और विदेशी शराब जब्त कर ली। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि तस्कर का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.