कंगना, रानी लक्ष्मीबाई जैसे किरदार करने के लिए ही पैदा हुई है : मनोज कुमार

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ आज रिलीज हो गई । फिल्म क्रिटिक्स ने ‘मणिकर्णिका’ को अच्छे रिव्यू दिए हैं ।

इसके अलावा वेटरेन एक्टर मनोज कुमार ने भी ‘मणिकर्णिका’ की जमकर तारीफ की है । उन्होंने कहा कि कंगना, रानी लक्ष्मीबाई जैसे किरदार करने के लिए ही पैदा हुई हैं । फिल्म में जान फूंक दी’ मनोज कुमार ने फिल्म देखी और कहा, ‘मुझे लगता है कि कंगना परदे पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं ।

फिल्म में हर किसी ने शानदार काम किया है लेकिन कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को परदे पर अमर कर दिया’ ।

वेटरेन अभिनेता मनोज कुमार ने भी अपने समय बहुत सी देशभक्ति फिल्में की हैं ।मनोज कुमार को ‘उपकार’, ‘पूरब पश्चिम’, ‘शहीद’, ‘क्रांति’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी महशूर फिल्मों में अभिनय और निर्माण के लिए याद किया जाता है ।

बता दें कि एक्टिंग के अलावा कंगना ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है । उन्होंने बहुत भव्य तरीके से फिल्म को बनाया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.