TRE 4 के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, 50000 शिक्षकों की बहाली पर लगेगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज TRE 4 को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और बिहार सरकार के आला अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.

TRE 4 पर सम्राट चौधरी की हाई लेवल बैठक

टीआरई 4 के अभ्यर्थियों की तरफ से लगातार आंदोलन हो रहा है. जल्द वैकेंसी निकालने की मांग की जा रही है. पिछले दिनों अभ्यर्थियों के हंगामा के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. अब तक वैकेंसी निकालने के लिए अभ्यर्थियों की तरफ से 10 बड़े आंदोलन हो चुके हैं, जिसमें कई बार लाठी चार्ज हुआ है. इसके कारण अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है.

शिक्षा मंत्री ने भी माना वैकेंसी निकालने में हुई देरी

बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बयान भी दिया था की वैकेंसी निकलने में विलंब हुआ है लेकिन अभ्यर्थियों को जल्द वैकेंसी निकलने का भरोसा दिलाया है. उन्हीं की पहल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाई लेवल बैठक करने जा रहे हैं.

आ सकती है 50000 की वैकेंसी

शाम 5:00 बजे यह बैठक होगी. उसमें वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. 50000 से अधिक वैकेंसी TRE 4 के तहत आ सकती है. इससे पहले TRE 3 में 87000 से अधिक वैकेंसी निकाली गई थी. वही TRE 1 में 170461 और TRE 2 में 122000 वैकेंसी निकाली गई थी.

सम्राट चौधरी की मीटिंग में होगा वैकेंसी पर फैसला

इस तरह से देखें तो अब तक पौने चार लाख से अधिक वैकेंसी आ चुकी है. हालांकि इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग भी नहीं कि उसके कारण पद खाली हुआ है. अब TRE 4 में 50000 से अधिक वैकेंसी आने की उम्मीद है. आज सम्राट चौधरी हाई लेवल की बैठक में इस पर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

शिक्षक अभ्यर्थियों ने दिया था अल्टीमेटम

वैसे भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने मांग की थी कि अगर 21 मई तक नोटिफिकेशन नहीं आएगा तो शिक्षक अभ्यर्थी फिर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे. TRE 4 के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती न होने के चलते निराश चल रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading