कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव के पद पर नियुक्त किये जाने के बाद पक्ष-विपक्ष की तरफ से हर तरह की बयानबाजी जारी है। एक ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इस फैसले से उत्साहित हैं तो विपक्षी नेता तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में भी इसे लेकर बयानबाजी तेज है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति यूपी में सपा और बसपा को डराने के लिए की गई है। उन्होंने ये भी कहा है कि प्रियंका ने राजनीति में एंट्री रॉबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में की है ताकि रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किए गए घोटाले को छुपा सकें।
इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका के दिखने पर सुशील मोदी ने कहा था कि किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली भी होते। राजनीति में डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले ही इंदिरा जी की तरह दिखती हैं लेकिन एक बड़ा फर्क है। इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी एक अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। वहीं प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा को देख लीजिए।
