बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बीते दिनों कैंसर की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। थोड़े दिनों पहले भारत लौटी सोनाली ने जानकारी दी कि अभी आधी जंग बाकी है। सोनाली ब्रेंदे ने हाल ही में अपने पति गोल्डी बहल के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है।

सोनाली ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा – ‘कुछ चीजों को सोशल नहीं बोलना ही बेहतर होता है बल्कि व्यक्तिगत तौर पर कहना ही सही होता है। बहुत सारा प्यार। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। खास बात है कि सोनाली और उनके पति गोल्डी अपना जन्मदिन एक ही महीने में शेयर करते हैं। सोनाली का एक जनवरी को बर्थ डे होता है जबकि गोल्डी बहल का 24 जनवरी को।

सोनाली के जन्मदिन पर गोल्डी का पोस्ट भी वायरल हुआ था जो काफी इमोशनल था। तस्वीर में गोल्डी सोनाली के सिर पर किस करते दिखे थे। गोल्डी बहल ने लिखा था- ‘ऐसा माना जाता है कि आपका पार्टनर आपका अक्स होता है, आपकी ताकत होता है आपका अच्छा दोस्त भी होता है और सबसे ज्यादा आपकी प्रेरणा होता है, मगर आप मेरे लिए इन सब से भी ज्यादा हैं, भले ही 2018 का साल आपके लिए मुश्किल भरा रहा लेकिन मुझे आपकी हिम्मत और धैर्य पर गर्व है, आपने उन सभी को प्रभावित किया है जिन्होंने आपको करीब से जाना है।’

आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी हैं। सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। यह अभी इंटरवल है।’