पटना के बाढ़ में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 श’व ब’रामद.. नाव पर 15 लोग सवार थे

पटना: राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक और बड़ा नाव हादसा हुआ है. दियारा इलाके की तरफ जा रही एक छोटी डेंगी नाव अचानक बीच गंगा नदी में असंतुलित होकर पलट गई. इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जो सुबह के वक्त अपने खेतों से सब्जी तोड़ने के लिए गंगा पार जा रहे थे. नदी के बीचों-बीच नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई.

GANGA BOAT CAPSIZE IN PATNA

तीन की मौत, कई लापता

घाट के नजदीक मौजूद स्थानीय मल्लाहों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 7 लोगों को तैरकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और प्रशासन ने शवों को नदी से बरामद कर लिया है. पीड़ित ने बताया कि “सभी लोग नाव पर सवार होकर नदी की दूसरी तरफ अपनी खेती को देखने और सब्जी तोड़ने जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.”

SDRF कर रही लोगों की तलाश

नदी में डूबे बाकी 5 लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पानी की तेज धारा को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि लापता लोग कुछ दूरी तक बह गए होंगे, इसलिए तलाशी का दायरा बढ़ा दिया गया है.

प्रशासनिक अधिकारी घाट पर मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल स्तर के आला अधिकारी तुरंत दलबल के साथ उमानाथ गंगा घाट पहुंचे. इस वक्त बाढ़ की एसडीओ (SDO) गरिमा लोहिया और एसडीपीओ (SDPO) रामकृष्ण खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं. अधिकारी राहत और बचाव कार्य की सीधी निगरानी कर रहे हैं ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके.

घाट पर उमड़ा जनसैलाब

इस हृदय विदारक घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, उमानाथ घाट पर हजारों स्थानीय लोगों और पीड़ितों के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय थाना और अनुमंडल प्रशासन बरामद किए गए शवों की शिनाख्त करने और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गया है. सुरक्षित निकाले गए लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारियां सामने आ रही हैं. एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि शुरुआती तौर पर क्षमता से अधिक वजन (ओवरलोडिंग) और अचानक चली तेज हवा के कारण नाव के असंतुलित होकर पलटने की बात सामने आ रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के असली कारणों की पूरी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.