‘मणिकर्णिका’ देखने आए लोगों के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की मारपीटऔर उन्हें भगा दिया

शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे  की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’ आज रिलीज हो गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी  बाला साहेब की भूमिका निभा रहे हैं।
दूसरी तरफ रानी लक्ष्मी बाई पर बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’भी आज रिलीज हुई है। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं। महाराष्ट् में दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होने से हंगामा हो गया।

मुंबई में वाशी के आईनॉक्स सिनेमा हॉल के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह के शो को भी रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब बाकी दूसरी फिल्मों के पोस्टर लगाए गए तो ‘ठाकरे’ के पोस्टर क्यों नहीं लगाए?

इसके साथ ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ‘मणिकर्णिका’ देखने आए लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया। शिवसैनिको का आरोप है की जानबूझकर सिनेमा मालिक ‘मणिकर्णिका’ को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का फ्री शो दिखाया जा रहा है।

दहिसर के एक सिनेमाघर में सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे के शो को फ्री कर दिया गया। वहीं वसई में भी सुबह 8 बजे का शो फ्री में दिखाने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.