गुजरात में बिहारी मजदूर की पीट-पीटकर कर हत्या

PATNA : गुजरात में बिहार के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. गुजरात से खबर आ रही है कि वहां बिहार के एक युवक को पीट-पीटकर जान से मार डाला गया है. खबर के अनुसार सोमनाथ में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले युवक को 10 से 12 लोगों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.

मृतक आरा के बनारा थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव का रहनेवाला था. परिजनों के मुताबिक आपसी कहासुनी होने के बाद मजदूर को कुछ लोग मिलकर पीटाई करने लगे. 38 साल का नेमलाल राम गुजरात के एक कंपनी में काम करता था. गुजरात के वेरावल इलाके में घटी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे 10 से 12 लोग मारपीट कर रहे हैं. वहीं, नेमलाल की मौत के मामले का केस स्थानीय थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले गुजरात के सूरत में अमरजीत को लोहे के रड से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई थी. गया में रहने वाले उसके परिजनों का कहना है था कि सूरत के पंडेश्वरा इलाके में ड्यूटी से लौटने के दौरान हिंसक भीड़ ने अमरजीत की हत्या की. गौरतलब हो कि गुजरात के साबरकांठा जिले में 28 सितंबर को 14 महीने की एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ था और इस आरोप में बिहार निवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से ही छह जिलों में हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं. इनमें से ज्यादातर जिले उत्तर गुजरात के थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading