भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा मनाई गई वीर सावरकर जी की जयंती

मुजफ्फरपुर : भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा वीर सावरकर जी की जयंती होटल गोल्डेन मीट के सभागार में आयोजित की गई। इस आयोजन में मुजफ्फरपुर के चारों शाखाओं के लगभग पचास दाईत्वधारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। बिहार प्रांत के डा. एच.एन. भारद्वाज,डा.के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह,डा नवनीत शांडिल्य,डा मुकुंद कुमार, अमरनाथ प्रसाद, संजय शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन की अध्यक्षता डा एन के मिश्रा ने और आगंतुकों का स्वागत शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने की । मंच का संचालन शाखा के सचिव डा सुमन कुमार झा ने की। सर्वप्रथम सभी सदस्यों एवं आगंतुकों ने वीर सावरकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।वीर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जयंती पर अध्यक्ष डा एन के मिश्रा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में उनका योगदान सराहनीय है।

सचिव डा सुमन कुमार झा ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को सुरक्षित रखा जा सकता है। डा भारद्वाज, श्री के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। दिप्ती प्रियदर्शी, यदुनंदन पंडित, अजीत गौड़, अमरनाथ प्रसाद ने वीर सावरकर के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद वीर सावरकर पर बनी चल चित्र का प्रदर्शन किया गया। आज शाखा द्वारा प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह को जिन्होंने अगस्त 1988 से मई 2026 तक पच्चीस बार रक्तदान किया। इसके लिए उनको प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।अंत में अखिलेश कुमार मणि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading