बिहार में मूसलाधार बारिश का असर, कई एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी, दुरंतो-जनशताब्दी-वंदे भारत का परिचालन प्रभावित

गया : बिहार के गया में मूसलाधार बारिश के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. गया अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ. इसमें दुरंतो एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है. हालांकि बाद में एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की सूचना है.

कई एक्सप्रेस ट्रेनें मूसलाधार बारिश के बीच फंसी

गया में कई एक्सप्रेस ट्रेनें मूसलाधार बारिश के कारण फंस गई. ट्रैक में फिसलन होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढी और रोक दी गई. बाद में मूसलाधार बारिश थमने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ.

बताया जाता है कि शुक्रवार को गया जिले में मूसलाधार बारिश हुई. जिसके कारण एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. ट्रैक में फिसलन होने के कारण ट्रेनें रोक दी गई. जानकारी के अनुसार गया- धनबाद रेलखंड के बसकटवा स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस रुकी. वहीं गुरपा में अजमेर सियालदह, पहाड़पुर में जनशताब्दी एक्सप्रेस, टनकुप्पा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकी.

ट्रैक में हुई थी फिसलन

जानकारी के अनुसार ट्रैक में फिसलन होने के कारण ट्रेनें आगे नहीं बढ़ सकी. बसकटवा स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस को रोका गया. दिल्ली से कोलकाता जा रही दुरंतो एक्सप्रेस को ट्रैक में फिसलन के कारण रोक दी गई. बाद में पीछे से बैंकर लगाकर आगे की ओर बढ़ाया गया और इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ. अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी इसी तरह से प्रभावित हुईं.

वज्रपात ने बरपाया कहर

दरअसल, शुक्रवार अहले सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. इसके कारण जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है. वहीं वज्रपात और तेज आंधी-तूफान में 6 लोगों की जान भी चली गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट भी जारी किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading