बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षक ने दिखायी जांबाजी.. अ’पराधियों ने सि’र में स’टाकर मारी गो’ली और फिर..

जमुई: बिहार के जमुई में अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपना निशाना बनाया और गोली मार दी. शिक्षक की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाकर अपराधियों ने सिर पर सटाकर गोली मारी, लेकिन हेलमेट के कारण उन्हें गोली नहीं लगी. इस दौरान उनका हेलमेट नीचे गिर गया. अपराधियों ने फिर गोली चलायी जो उनके दाहिने कंधे को जा लगा. इस बीच शिक्षक ने जांबाजी दिखाते हुए जमीन पर पड़े हेलमेट को उठाकर पहना और गांव की ओर जान बचाने के लिए दौड़े.

Teacher Shot in jamui

गाड़ी ओवरटेक करके शिक्षक को मारी गोली

गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक मुखिया के बेटे भी बताए जाते हैं. मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव का है, जहां के निवासी गौतम कुमार दास को अपराधियों ने गोली मारी है. जानकारी के अनुसार, शिक्षक बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनको ओवरटेक किया और बाइक रोकवाया. बाइक के रुकते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में गौतम कुमार दास गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

मां हैं कजरा पंचायत की मुखिया

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव के गौतम कुमार दास जो लखीसराय जिले के कजरा पंचायत स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, उनके पिता पूर्व मुखिया महेश रविदास और मां मोहनी वर्तमान मुखिया हैं.

मौके से सभी आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार गौतम कुमार दास शुक्रवार सुबह बाइक से मलयपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. वहां से ट्रेन पकड़कर कजरा अपने स्कूल जाना था. इसी बीच विशनपुर के पास तीन नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करते हुए ओवरटेक कर शिक्षक को गोली मार दी. एक गोली शिक्षक के दाहिने कंधे के पास लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

शिक्षक पटना रेफर

इस बीच गश्ती पर निकले वरहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसआई मनोज कुमार ने घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया. एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.

मुखिया मां ने धमकी देने की कही बात

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं घायल शिक्षक की मां के अनुसार कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने धमकी दी थी. राजनीतिक विरोध या अन्य मामला है, यह तो जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो पाएगा.

पुलिस का बयान

मामले को लेकर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि वरहट थाना अंतर्गत विशनपूर हाई स्कूल के पास एक शिक्षक को तीन बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है. तत्काल घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.