10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास खाली करना पड़ेगा, मंत्री को हो गया आवंटित, अब क्या करेगा लालू परिवार?

पटना : बिहार में मंत्रियों के बंगले पर खूब सियासत होती रही है. बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड का बंगला लंबे समय से चर्चा में है. सम्राट चौधरी की सरकार ने राबड़ी देवी का बंगला अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है. भवन निर्माण विभाग ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है.

राबड़ी देवी का आवास मंत्री को आवंटित

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी बंगला 29 होर्डिंग रोड आवंटित किया गया है. पिछले दो दशक से लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड बंगाल में रह रहा है. अब यह बंगला डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मंत्री नंदकिशोर राम के नाम हो गया है.

नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगले में हैं राबड़ी देवी

बिहार में 10 सर्कुलर रोड बंगला पिछले कई सालों से बिहार की सत्ता और राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया था. इसी बंगले में रहते हुए राजद दो बार सत्ता में आया और सत्ता से बाहर निकला. राजद ने 2015 में नीतीश कुमार के साथ बिहार में सरकार बनाई थी, नीतीश कुमार के साथ 2022 में भी राजद की सरकार इसी बंगले में रहते हुए बनी थी, लेकिन बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद से इस बंगले को खाली करने का दबाव लगातार बनाया गया है.

राजद की तरफ से लगाए गए आरोप

राजद के तरफ से सरकार पर आरोप भी लगाए गए हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि यह असामान्य प्रक्रिया है. मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित करने का आदेश भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा पदाधिकारी के आदेश से जारी हुआ है.

29 हार्डिंग रोड बंगला राबड़ी देवी को आवंटित

बंगला खाली करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका था, लेकिन उस समय किसी के नाम से आवंटित नहीं किया गया था. तब राजद ने बंगला खाली नहीं करने की बात कही थी, अब बिहार सरकार के मंत्री के नाम से आवंटन हो गया है. ऐसे देखना है राष्ट्रीय जनता दल इसको किस ढंग से लेता है. फिलहाल राजद के नेताओं को इस मामले में बोलने से मना किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading