MUZAFFARPUR : शहर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

MUZAFFARPUR : “गणतंत्र दिवस देश की अखंडता और एकता को बांधे रखे और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भारत के संविधान को आज ही के दिन लागू किया गया था”, ये बातें मुजफ्फरपुर जिला के पंडित नेहरू स्टेडियम में जिला के प्रभारी मंत्री पशुपतिनाथ पारस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन करते हुये कहीं। उन्होंने झण्डोत्‍तोलन के बाद आजादी में भाग लेने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को बताया.

झण्डोत्तोलन से पूर्व प्रभारी मंत्री पशुपतिनाथ पारस ने एसएसपी मनोज कुमार के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी दी. इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को बुके व शाॅल ओढाकर सम्मानित भी किया. वहीं जिले के विभिन्न सरकारी विभागों, विद्यालयों व संस्‍थान द्वारा झांकी की प्रस्तुती दी गई.

स्वतंत्रता दिवस परेड में प्रथम स्थान पर (एसएसबी) सशस्त्र जिला बल, द्वितीय स्थान पर जिला सशस्त्र बल महिला बटालियन और तृतीय स्थान पर सैप मुजफ्फरपुर रहे, जिन्हें प्रभारी मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किये गये आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, जन्म मृत्यु पंजीकरण, केन्द्रीय कारा, सहकारिता विभाग, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान, कृषि विभाग, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, तिमूल (सुधा डेयरी), शिक्षा विभाग समेत कई विभागों ने झांकी का प्रदर्शन किया।

झांकी में प्रथम स्थान पर खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा ने कब्जा जमाया तो द्वितीय स्थान पर समेकित बाल विकास परियोजना की बेहतर प्रदर्शन किया तो तृतीय स्थान पर आपदा प्रबंधन की टीम विजयी रही। सभी विजयी संस्थान को श्री पारस द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी मो. सोहैल सहित अन्य अधिकारियों ने भी जिला वासियों को भी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दिया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी टाउन, सभी थानाध्यक्ष और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वहीं जिलाधिकारी, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर और एसएसपी कार्यालय सहित जिले के कई प्रमुख जगहों पर 70वां गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading