मुजफ्फरपुर : मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करते हुए हरियाली तीज एवं सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्त मंगलवार को बीकानेर एक्सप्रेस में किया गया।


स्नेह, उमंग, गीत-संगीत और राजस्थानी परंपराओं से सजी इस विशेष संध्या में समाज की महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए तरह-तरह के गेम्स, हौजी थे जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया गया, स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था का लुप्त उठाने के साथ ही पारंपरिक संगीतों पर सभी ने मिलकर नृत्य किया।


बच्चों के लिए भी गेम्स रखे गए थे जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया । प्रथम पुरस्कार हमारी सदस्य गरिमा अग्रवाल ने जीता। इसका कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम गट्टानी,


सचिव प्रीति टेकरीवाल ,कार्यक्रम संयोजिका सॉरभी नथानी- निधि तुलस्यान, मीडिया प्रभारी स्वाती गाड़ियां , सविता वर्मा, प्रीति अग्रवाल, पायल अग्रवाल आदि के साथ ही संस्कृति की बहुत सारी सदस्य और बच्चे भी मौजूद रहे।