राशन कार्ड निर्माण में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर: जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में नये राशन कार्ड निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रखंडवार अद्यतन स्थिति का जायज़ा लिया गया। समीक्षा में पाया गया कि यद्यपि नये राशन कार्ड निर्माण में तेजी आयी है लेकिन प्रगति अभी भी संतोषजनक नहीं है।

जिले में नये राशन कार्ड निर्माण के लिए पात्रता-अंकित आवेदनों की संख्या 80,615 है परन्तु नए राशन कार्ड निर्माण की गति धीमी है। जिलाधिकारी ने इसपर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राशन कार्ड निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र लाभुकों का राशन कार्ड समय से बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड निर्माण प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की सम्मिलित जिम्मेदारी है। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए राशन कार्ड निर्माण की गति में अपेक्षित तेजी लाएं। अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से अनुश्रवण कर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading