बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. इन दिनों कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है. इस दौरान राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास के लिए चेतावनी जारी की है. इन तीन जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों में वज्रपात और गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

मौसम प्रणालियों का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, देहरादून, वाराणसी, डेहरी और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है. इस कारण बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

पटना में बारिश

बीते दिन मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हुई. पटना जिले के दनियावा में 64.6 मिमी, खुसरूपुर में 78.6 मिमी, धनरूआ में 41.8 मिमी, पालीगंज में 40 मिमी और पटना शहर में 6.4 मिमी बारिश हुई.

गया जिले में बारिश

गया जिले के इमामगंज में सबसे ज्यादा 122.4 मिमी, अतरी में 106.2 मिमी, मोहरा में 106.2 मिमी, बांके बाजार में 83.4 मिमी, डोभी में 71.6 मिमी, गुरारू में 49.4 मिमी, आमस में 44 मिमी और शेरघाटी में 43 मिमी बारिश हुई.

औरंगाबाद और अरवल जिले में बारिश

मदनपुर में 69.4 मिमी, रफीगंज में 65.8 मिमी, गोह में 53.2 मिमी, औरंगाबाद शहर में 52.4 मिमी, देव में 48.6 मिमी और नवीनगर में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं अरवल जिले के अरवल शहर में 48.6 मिमी, करपी में 46.8 मिमी और कुर्था में 43 मिमी.

अन्य प्रमुख क्षेत्र

भोजपुर के सहर में 61.2 मिमी, नवादा के हिसुआ में 60.8 मिमी और नरहट में 56.1 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 56.6 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 56.2 मिमी, वैशाली के महुआ में 48.4 मिमी, नालंदा के इस्लामपुर में 40.2 मिमी और जमुई के खैरा में 40.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading