MUZAFFARPUR : भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, कार जप्त

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिला के गायघाट में 114 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करते हुये एक कार भी जब्त किया है।

गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग स्थित एनएच पर शिवम लाइन होटल के पास एक मारूती कार से गायघाट पुलिस ने 114 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान वैशाली जिला के सतेन्द्र कुमार के रूप में की गई है। गायघाट पुलिस द्वारा बरामद शराब हरियाणा एक्साइज की राॅयल तथा इंपीरियल ब्लू ब्रांड की बताई जा रही है। गायघाट थाना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब के कारोबारी द्वारा चारपहिया वाहन से शराब की सप्लाई बड़े पैमाने पर की जा रही है।

शहर से लेकर गाँव तक जगह जगह शराब की होम डिलीवरी करने का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा एक सप्ताह से उक्त गाड़ी पर पैनी निगाह रखी जा रही थी।

मौका पाकर सूचना मिलते ही एएसआई भीम सिंह ने शराब कारोबारी को खदेड़ कर कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद से बताया कि पुलिस उत्पाद उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कारवाई कर रही हैं। पुलिस नम्बर प्लेट पर अंकित पश्चिम बंगाल के वाहन नम्बर के आधार पर वाहन मालिक की जांच डीटीओ से संपर्क कर पता कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.