MUZAFFARPUR : करोड़ों की ठगी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने मिठनपुरा पलिस के सहयोग से शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

इस दौरान मुंबई क्राईम ब्रांच की टीम ने ठगी मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुम्बई क्राईम ब्रांच पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित रंजन कुमार श्रीवास्तव बताया जाता है। उसकी गिरफ्तारी शहर के मिठनपुरा इलाके के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी से की गई है। आरोपित के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची और मिठनपुरा पुलिस से संपर्क साधा।

इसके बाद मिठनपुरा थानाध्यक्ष विजय राय और मुंबई पुलिस की क्राईम ब्रांच टीम की संयुक्त छापेमारी में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण इलाके से टीम को आरोपित को गिरफ्तार कर सफलता मिली। जहाँ से कोर्ट में प्रस्तुत कर आरोपित को रिमांड पर लेकर मुम्बई क्राईम ब्रांच की टीम उसे रिमांड पर लेकर मुम्बई चली गई।

इस सम्बंध में मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुम्बई पुलिस द्वारा जालसाजी कर करोडो़ं के फ्राॅड की जानकारी देते हुये सहयोग करने की विनती की गई थी। जिसके आलोक में मिठनपुरा थाना अओ हरसंभव सहायता प्रदान करने का दिशा-निर्देश दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.