दो साल पहले किये ट्विट के कारण कपिल ने मांगी प्रधानमंत्री से माफ़ी

कॉमेडी किंग कपिल के कमबैक के साथ ही उनका अच्छा वक्त भी शुरू हो गया है।  वीकेंड पर कॉमेडी का तड़का लगते नज़र आते है, लेकिन कपिल का विवादों से पुराना नाता रहा है और कई बार ये विवाद उन्हें माफी मांगने पर भी मजबूर कर देते हैं।

जीहां बीती रात ऑन एयर हुए एपिसोड में कपिल शर्मा प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगते नजर आए। वैसे तो इस बार शो में बतौर गेस्ट अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव पहुंचे।

शो में कपिल ने राजकुमार राव से पूछा आपने पीएम मोदी से मुलाकात की, क्या मेरे बारे में कोई बात हुई। इस पर राजकुमार राव ने कहा- जब मैं पीएम मोदी जी से मिला तो वो आपके बारे में नाराज हो रहे थे। सुना है कोई ट्वीट कर दिया था आपने।

राजकुमार राव का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा ने पीएम से नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगी। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल की चुटकी लेते हुए ये तक कहा कि रात में 12 बजे ट्वीट करने का यही नतीजा होता है।

बताते चले कि कपिल ने साल 2016 में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को 5 लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी। ये हैं आपके अच्छे दिन?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.