बिहार में पुलिस पर लोगों ने थाने में घुसकर किया ह’मला, महिला को गि’रफ्तार करने पर हुआ बवाल

पश्चिम चंपारण: बिहार के बेतिया से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार महिला को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ ने नवलपुर थाने पर धावा बोल दिया. बुधवार रात को जमकर बवाल हुआ.

लोगों ने थाने में किया हंगामा

आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मामले में करीब दर्जन भर लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच जनवरी को शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में एक महिला को पुलिसकर्मियों की टीम ने चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव से गिरफ्तार किया था.

पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई

महिला की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की रात पहले दो लोग नवलपुर थाना पहुंचे और उग्र होकर गिरफ्तार महिला के बारे में पूछताछ करने लगे. पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. इसके बाद करीब 15 से 20 लोगों का समूह थाने पहुंच गया और ओडी कक्ष में जबरन घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी.

आत्मरक्षा में पुलिस ने किया हल्का बल का प्रयोग

स्थिति बिगड़ते देख थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया. आरोप है कि भीड़ ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में हल्का बल का प्रयोग करते हुए मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपियों में राजू कुमार, अनुपम कुमार, प्रकाश कुमार, नितेश कुमार, रामनारायण कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, नवनीत कुमार और बलिराम कुमार शामिल हैं. पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इधर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इधर, इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुछ युवकों पर डंडे से कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं. नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर हंगामा करने पहुंचे लोगों में से एक युवक पर आत्मरक्षार्थ साधारण बल का प्रयोग किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading