केंद्र सरकार ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 11 लाख परिवारों के साथ ही किसानों की चमकेगी किस्मत

पटना: बिहार में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को 11.18 लाख से अधिक आवासों के स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे. पटना पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनकल्याण का महायज्ञ निरंतर चलता रहेगा.

पटना में शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, आज बिहार की इस पवित्र धरती पर खड़े होकर मेरा मन अपार खुशी और आनंद से भरा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के हर गरीब भाई-बहन को पक्का घर देने का संकल्प लिया है.

‘फसलों को नुकसान होगा तो भरपाई होगी’

 केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं बिहार सरकार को बधाई देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बिहार ने समृद्ध होने का फैसला लिया है. फसलों को अगर नुकसान होगा तो योजना के अंतर्गत उसकी भरपाई हो पाएगी. पीएम आशा (प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान) के तहत भी बिहार ने इस बार मसूर की खरीदी की है.

किसान-आईडी बनाने में भी बिहार अव्वल

उन्होंने कहा कि, किसान-आईडी बनाने में भी बिहार देश का अग्रणी राज्य है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनकल्याण का महायज्ञ निरंतर चलता रहेगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा ?

बापू सभागार पटना में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, शिवराज सिंह चौहान बिहार के गरीबों को पक्का मकान देने आए हैं. यह अपने आप में ऐतिहासिक है. मैंने तो वो दिन भी देखा है जब 1986 में इंदिरा आवास योजना शुरू हुआ और उस समय से लेकर 2014 तक 30 लाख लोगों को भी पक्का मकान नहीं मिला था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading