मुजफ्फरपुर: देशवा फाउंडेशन की ओर से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजित

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सावन माह के पावन अवसर पर कांवरियों की सेवा के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में माधव लीची चौक पर देशवा फाउंडेशन की ओर से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।

शिविर में कांवरियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें तत्काल सहायता मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पीने योग्य पानी, शरबत और चाय की भी व्यवस्था की गई।

देशवा फाउंडेशन के सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आने-जाने वाले कांवरियों की सेवा में तत्पर नजर आए। फाउंडेशन की सचिव अनुप्रिया ने बताया कि इस सेवा शिविर का उद्देश्य शिवभक्त कांवरियों को यात्रा के दौरान हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराना है।

वहीं, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के डॉक्टर शैलेंद्र कुमार भी कांवरिया सेवा शिविर में मौजूद रहे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading