मुजफ्फरपुर: स्वर्गीय आशुतोष शाही की स्मृति में कांवड़िया सेवा शिविर, सेवा और मानवता की मिसाल बना आयोजन
मुजफ्फरपुर में स्वर्गीय आशुतोष शाही की पावन स्मृति में कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


बताया गया कि जब आशुतोष शाही जीवित थे, तब वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की शादी-विवाह सहित सामाजिक और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग और दान-पुण्य किया करते थे।

आज उनकी स्मृति में आयोजित इस कांवड़िया सेवा शिविर के जरिए उनके समाजसेवा के कार्यों और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


श्रद्धांजलि के साथ-साथ यह सेवा शिविर समाज के लिए सेवा, सहयोग और मानवता की एक मिसाल बनकर सामने आया। इस दौरान मुख्य रूप से हिंदूवादी नेता वैभव मिश्रा, गौरव मिश्रा, गुड्डू शाही, बब्बू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष सिंह,

वरुण कुमार, नन्हे सिंह, गोलू कुमार, हरे राम यादव, विनय कुमार, पंकज कुमार, डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, विपुल सिंह और राजू जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कांवड़िया सेवा में मौजूद रहे और शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय रूप से योगदान दिया।

