पटना के सदाकत आश्रम में मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर मुकुल संगमा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर मुकुल संगमा ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे सीधे निशाना साधते हुए कहा कि जो भी वादा नरेंद्र मोदी ने किया कोई एक वादा भी उन्हों ने नही निभाया।

उन्होंने बोला था बेरोजगारी खत्म करेंगे क्या बेरोजगारी खत्म हुई क्या कोई नौजवान सही तरीके से नौकरी पाया नहीं, उन्होंने यह भी कहा था की सब लोगो के खाते में पैसे आएंगे क्या पैसे आए नही, गरीबी खत्म करंगे की गरिबी खत्म हुई नही, आज भी गरीबी उतनी ही है जितनी पहले थी तो वह तो सीधे-सीधे अपने सारे वादे से मुकर जाते हैं कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं वो सिर्फ खुद का विकास चाहते हैं सबका नहीं।


मुकुल संगमा से जब बिहार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा कि नीतीश कुमार एक बड़े नेता है लेकिन आप हमें बताएं क्या बिहार में दारू बन्द हुया क्या दारु नहीं मिलता है और अगर मिलता है तो कैसे, दारू आखिर बिहार में कैसे आ रहा है जब यहां वह बोलते हैं कि दारू बंद है दारू बंद है तो दारू बंद है क्या हमें बताएं आप दुगना,तिगुना दाम पर यहां दारू बिकता है ओर इसका पैसा जो बिहार में दारू बिक रहा है क्या वह सरकार के पास जाती है क्या उनके नीचे बैठे मंत्रियों के पास जाती है तो अभी जो दारू मिल रहा है तो कहां है नीतीश कुमार क्या उन्हें इस बात की जानकारी नही है वह कहते हैं दारू बंद है यहां हर दिन दारू आता और पहले से ज्यादा मात्रा में बिक रहा है तो यही हाल है उनका वह जो बोलते हैं वह करते नहीं है और उनकी तो नीति यही रही है की वह किसी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, किसी भी तरीके से पहले वह हमारे साथ थे अब बीजेपी के साथ हैं तो यह हाल तो है उनका। मुकुल संगमा का कहना है की हम इस बार पूरी ताकत से बीजेपी को यहां से हटा कर रहेंगे क्योंकि वह जो बोलते हैं वह करते नहीं है ओर सबका साथ सबका विकाश उनसे ये नही होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.