मणिकर्णिका के को- डायरेक्टर ने कहा – ‘फिल्म 70 फीसदी मेरी है, सोने जैसी फिल्म को….

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’25 जनवरी को रिलीज हो गई। कंगना ने फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा डायरेक्शन की कमान भी संभाली है। फिल्म ने अब तक 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म रिलीज के बाद से ही मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश और कंगना रनौत के बीच तीखे बयानों का दौर भी जारी है। एक इंटरव्यू में क्रिश ने बताया है कि कंगना ने ‘मणिकर्णिका’ को सोने से चांदी में बदल दिया। क्रिश ने कहा, ‘फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी।

क्रिश का कहना है कि वे कंगना के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगे। क्रिश का कहना है कि, “मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला।

मैंने 400 दिन काम किया फिल्म पूरी की इसलिए मुझे दुख पहुंचा है। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए। मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था।

मुझे मणिकर्णिका के लिए अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन ये फिल्म और बड़ी हो सकती थी। कंगना ने सोनू सूद के पूरे हिस्से को फिर से फिल्माने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि जब कंगना ने पहला कट देखा और फिल्म की तारीफ करने से पहले कहा कि सोनू सूद जबरदस्त लग रहे हैं ना? क्योंकि एक दुश्मन के रूप में सोनू सूद बहुत दमदार थे।

नायिका को प्रभावशाली दिखाने के लिए दुश्मन का भी दमदार होना जरूरी होता है। लेकिन बाद में फिल्म में उनके सीन काट दिए गए।

कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.