ईशा ने वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट किया था शेयर, बाद में मांगनी पड़ी माफ़ी

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब खुद नस्लभेदी टिप्पणी मामले में फंस गई हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी।

इस चैट में फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी की उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की गई थी। लेकिन ईशा को क्या पता था वो खुद आलोचना की शिकार हो जाएंगी। हालांकि ईशा ने इस मामले में माफी मांग ली है।

वायरल चैट में ईशा के दोस्तों ने फुटबॉलर इवोबी को ‘गोरिल्ला’ बताया और कहा कि उनके लिए क्रमिक विकास (इवोलूशन) रुक गया है। इस पर ईशा हंसते हुए जवाब देती हैं, मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया।

इसके बाद कई प्रशंसकों ने ईशा की ‘गैरजानकारी’ के लिए आलोचना की। इसके बाद ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा, “दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है। एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया। मुझे माफ करें। इस मूर्खता को माफ कर दें। ईशा ने कहा कि उन्हें यह महसूस नहीं हुआ था कि यह बातचीत नस्लभेदी प्रतीत हो सकती है।

हाल ही में ईशा ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या  और के.एल. राहुल जमकर सुनाया था। उन्होंने कहा था- ‘महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा गुप्ता, हार्दिक पांड्या के साथ डेट कर चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.