समाजवाद के प्रखर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का हुआ निधन, बिहार में शोक की लहर

समाजवाद के प्रखर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार की सुबह निधन हो गया । जॉर्ज फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता था। उन्होंने दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली।

वे पिछले 10 सालों से बीमार थे। उन्हें अल्जाइमर की बीमारी थी। उनके निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। वे जनता दल के संस्थापक सदस्य थे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, जॉर्ज साहब की भरपाई असंभव है। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा झटका लगा है। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी दुख जताया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गैर कांग्रेस राजनीति में उनका अहम योगदान था। बिहार से उनका गहरा नाता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.