दरभंगा: बिहार के दरभंगा में BDO आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की छापेमारी समाप्त हो गई है। छापेमारी खत्म होने के बाद EOU के DSP ने मीडिया से बातचीत की और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी साझा की।

DSP मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित BDO के आवास की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मिले हैं। तलाशी के दौरान घर से कीमती जेवरात से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं।


