सौरभ शुक्ला इस वक्त सदमे में है। सौरभ शुक्ला की मां का निधन हो गया है। ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘पीके’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोहा मनवा चुके है, सौरभ को यह खबर उस वक्त मिली जब वह शूटिंग कर रहे थे।
इस दुखद खबर से बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। सौरभ शुक्ला की मां के निधन की जानकारी ‘मुक्काबाज’ एक्टर विनीत कुमार सिंह ने ट्विटर पर दी।

विनीत ने बताया कि सौरभ को मां की निधन की खबर मिली तो उन्होंने किस तरह से रिएक्ट किया। विनीत कुमार सिंह ने लिखा – ‘हम लोग शूट के बाद कुछ प्लानिंग कर रहे थे तभी यह खबर मिली कि सौरभ शुक्ला की मां का देहांत हो गया। मैं उनके साथ काफी वक्त तक रहा।
जब कोई उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए कह रहा था तो भी उन्होंने उसे मना नहीं किया। सोचिए आप होते तो क्या करते? एक एक्टर की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती।’ सौरभ शुक्ला की मां के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने नम आंखों से उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरी संवेदना सौरभ शुक्ला के साथ है। उनके लिए यह काफी दुखदायी है। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे।
सोशल मीडिया पर वह भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘इस खबर को सुनकर बेहद तकलीफ हुई। सौरभ शुक्ला बहुत अच्छे इंसान हैं। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे।’

आपको बता दें, सौरभ शुक्ला को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। सौरभ ने एक पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां की वजह से वह एक्टर बने। मां ने उनके अंदर के एक्टर को पहचाना था और फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया था।’
