प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्कूली बच्चों से परीक्षा पे चर्चा 2.0 कर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 29 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्कूली बच्चों से परीक्षा पे चर्चा 2.0 कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया और विभिन्न वेबसाइटों पर सीधा प्रसारण भी हो रहा है।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि परीक्षा से बाहर भी बहुत बड़ी दुनिया है। इसे कक्षा की परीक्षा ही समझें जिंदगी की न समझें। अभी नहीं तो कभी नहीं ऐसा मत सोचिए। सोशल स्टेटस के लिए मां बाप बच्चे पर दबाव डालते हैं। रिपोर्ट कार्ड परिवार का विजिटिंग कार्ड नहीं बनना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मधुमिता गुप्ता ने पीएम मोदी से एक सवाल पूछा कि बच्चों को ऑनलाइन मोबाइल गेम से कैसे दूर रखें। इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- ये पबजी वाला है क्या। पबजी का नाम लेते ही पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा कि ये पबजी और फ्रंटलाइन क्या है? मोदी ने आगे कहा- ‘बच्चों को तकनीक से दूर नहीं रख सकते। तकनीक का इस्तेमाल सुधार के लिए हो और माता-पिता अपने बच्चों को तकनीक की सही जानकारी दें। ऑनलाइन गेम समस्या भी है और समाधान भी। बच्चे प्ले-स्टेशन से प्ले-फील्ड की ओर जाएं। सोशल स्टेटस के कारण टेंशन में ना आएं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.