मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड के शर्फुद्दीनपुर स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुर मंदिर में श्री कृष्ण छठी उत्सव धूमधाम से मनाई गई।


इस दौरान छोटे छोटे बच्चों द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिससे लोगों का दिल जीत किया। मौके पर पूर्व विधायक सह मंत्री रामसूरत पहुंचे। मंदिर कमिटी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित की गई।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में 30 बच्चों ने प्रस्तुति दी सभी प्रतिभागियों को मेडल मोमेंटो से सम्मानित व बैग किट देकर पुरस्कृत बच्चों को की गई। साथ ही मीडिया बंधुओं को भी मंदिर समिति द्वारा सम्मानित की गई।


मंदिर समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने कहा विगत कई वर्षों से यहां धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है और हर वर्ष छठी उत्सव में भव्य संस्कृतिक का आयोजन स्थानीय बच्चों के दे किया जाता है।

मंदिर में भक्तों की जनसैलाब देखने को मिली जिससे पूरा मंदिर परिसर कृष्ण कन्हैया के जयकारों से गुंजामान रहा। वहीं भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सभी सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

