पटना के ग़ांधी मैदान आगामी 3 फरवरी को आयोजित कांग्रेस के जन आकांछा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में यू तो कई पोस्टर लगे है लेकिन इसमें से ये एक खास पोस्टर भी दिखा।

जिसमे राहुल गांधी राम के अवतार में अवतरित हुए है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए लागये गए यह पोस्टर आम लोगो को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस नेता भी राम रूपी राहुल गांधी को पा कर अपने को धन्य मान रहे।