मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किय

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे प्रखार समाजवादी नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. जॉ़र्ज फर्नांडिस लंबे समय से अल्जाइमर से पीड़ित थे.

जॉर्ज फर्नांडिस रहने वाले मैंगलोर के थे लेकिन उनकी राजनीतिक जिंदगी में बिहार की अहम भूमिका रही है. जॉर्ज फर्नांडिस बिहार के मुजफ्फरपुर से चार बार सांसद रहे. मुजफ्फरपुर के अलावा जॉर्ज फर्नांडिस नालंदा से भी सांसद बने. जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा, ‘पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.वह एक उग्र व्यापारी संघ के नेता थे जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. उनकी आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.