
PATNA : समाजवाद के प्रखर नेता जॉर्ज फर्नांडिस नहीं रहे. उनका मंगलवार 29 जनवरी की सुबह निधन हो गया. जॉर्ज फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता था. वे जनता दल के संस्थापक सदस्य थे. उनके निधन से पूरे बिहार में शोक है. मुख्येमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. वहीं राजनीतिक गलियारों में हर कोई दुखी है.

जॉर्ज फर्नांडिस मुजफ्फरपुर के चार बार सासंद रहे. 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से जीत हासिल की. वे विश्वरनाथ प्रताप सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे. उस दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर के लोग जॉर्ज को खूब पसंद किया करते थे. उनकी मजूरों के नेता वाली छवि के सभी कायल थे.

जॉर्ज का बिहार से इसलिए भी नाम जुड़ता रहा क्योंकि वो अकसर अपनी राजनीति को लेकर बिहार में एक्टिव रहा करते थे. 1998 के लोकसभा चुनाव के लिए जब राष्ट्री य जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का गठन हुआ, तब जॉर्ज उसके संयोजक बनाए गए. इस चुनाव में जीत हासिल कर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी.
देश के बड़े मजदूर नेताओं में शुमार रहे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की कांग्रेस से कभी बनी नहीं. इंदिरा के शासनकाल से लेकर सोनिया गांधी के वक्त तक वह गांधी परिवार के खास आलोचक माने जाते रहे. बात साल 2011 की है. तब केन्द्र में यूपीए-2 की सरकार थी. जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर जॉर्ज फर्नांडिस तब सक्रिय राजनीति में थे.

बंबई में जॉर्ज समाजवादी व मजदूर आंदोलन का सशक्त चेहरा बनकर उभरे. जॉर्ज के लिए राम मनोहर लोहिया आदर्श बने तो जॉर्ज बंबई के लाखों गरीबों के लिए हीरो बनकर उभरे. 1967 के लोकसभा चुनाव में जॉर्ज ने तत्कालीन कांग्रेसी नेता एसके पाटिल को बॉम्बे साउथ सीट पर कड़ी शिकस्त दी.
