यह स्टारकिड जल्द ही बॉलीवुड में करने वाला है एंट्री

एक और स्टारकिड करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू , और कोई  नहीं ये है हिंदी सिनेमाजगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान का बड़ा बेटा जुनैद है।

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बेटे की एंट्री को लेकर आमिर खान ने एक ऐसी शर्त रखी है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे यह है असली परफेक्शनिस्ट। ज्यादातर स्टारकिड को अपने पेरेंट्स की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मिल जाती है। उन्हें न तो स्क्रीन टेस्ट देने की जरूरत पड़ती है और न ही दर-दर भटकने की।

ऐसे में आमिर खान ने अपने बेटे के डेब्यू के लिए एक अलग प्लानिंग की है। आमिर खान के बड़े बेटे का डेब्यू किस फिल्म से होगा इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बेटे की फिल्मों में एंट्री की प्लानिंग सामने आ गई है।

कहा जा रहा है कि आमिर खान ने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक शर्त रखी है। आमिर चाहते हैं कि जुनैद अपने दम पर बॉलीवुड में एंट्री करें। इसीलिए वह पहले अपन दम पर स्क्रीन टेस्ट पास करें। आमिर खान के अनुसार’- ‘मैं जुनैद के लिए सही कहानी का इंतजार कर रहा हूं। मैंने उसका काम देखा है इसलिए बहुत खुश हूं।’

आमिर खान ने आगे कहा – ‘मैं स्क्रीन टेस्ट पर विश्वास करता हूं। चाहता हूं कि जुनैद भी स्क्रीन टेस्ट पास करे। अगर मेरा बेटा स्क्रीन टेस्ट पास नहीं करता तो मुझे नहीं लगता कि वह एक अच्छा एक्टर बन सकता है। अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो मैं चाहूंगा कि मेरा बेटा मेरा किरदार प्ले करे। मुझे पूरा यकीन है कि जुनैद पर्दे पर मेरे रोल को अच्छी तरह से निभाएगा।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.