
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र के छपरा गांव में मधुबन हनुमान मंदिर के निकट गाछी में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई. अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि गैंगवॉर में दोनों की हत्या हुई है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. शव गाछी से बरामद किया गया है. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है. घटना आज दोपहर की है. दोनों मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के जमीन मठिया गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र अंकित उर्फ़ सोनू एवं मुन्ना साह के पुत्र अविनाश के रूप में हुई है। वहीं दोनों का अपराधिक इतिहास भी रहा है, पूर्व में एटीएम फ्रॉड मामले में दोनों जेल जा चुके है।

अपराधियों द्वारा दो लोगो की गोली मार कर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काँटी थाना पुलिस पहुंच कर अनुसंधान में जुट गई है. साथ ही सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अजित कुमार भी घटनास्थल पर की सूचना मिलते ही पहुंचे और आक्रोशितों को समझने-बुझाने के प्रयास में जुटे हैं. वहीं घटनास्थल पर एसएसपी मनोज कुमार के पहुंचने एवं आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।

बरामद दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस कार्रवाई होने के बाद ही शवों के शिनाख्त के बाद पहचान हो सकेगी. हत्या की जांच हेतु एफ एस एल की टीम और श्वान दस्ता पहुंचा मौके पर. फिलहाल इलाके के स्थानीय लोगों में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अजीत कुमार ने पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड की सूचना दे दी है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है लेकिन हत्या के कारणों का और कोई सुराग की अब तक कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.
