प्रधानमंत्री ने बिहार की बेटी को पहनाया मैडल

एनसीसी के जूनियर विंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की बेटी को आर्मी प्ले ग्राउंड दिल्ली कैंट में मेडल से सम्मानित किया। इसी बात पर झूम उठा पूरा बिहार

कि जिले की कनछेदवा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. बहादुर सिंह की पोती एवं सेना में कर्नल देवदत्त की पुत्री संगिनी फिलवक्त तमिलनाडु के ऊटी स्थित लव डॉल्स बोर्डिंग स्कूल में नौवीं क्लास की छात्रा है।

सैन्य अधिकारी बन देश की सेवा करना संगिनी का लक्ष्य है। उसके परिवार में भी इसकी शानदार परंपरा रही है। नाना मुंगेर से डीआइजी के पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता देवदत्त कोलकाता में आर्मी में सेवारत हैं। मां सोनी आर्मी पब्लिक स्कूल कोलकाता में शिक्षिका हैं। चाचा देवेश कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह आरबीएल बैंक में डिप्टी प्रेजिडेंट पद पर सेवा दे चुके हैं।

उसकी सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि दिल्ली में एक से 26 जनवरी तक चले एनसीसी के जूनियर विंग के विशेष प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। उसकी सफलता पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, नाना सेवानिवृत्त डीआइजी सिद्धेश्वर प्रसाद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कृष्णनंदन पासवान, पप्पू पासवान, मंटू सिंह, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, रवि विश्वकर्मा, राकेश सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.