स्टेशन पर पत्नी को पत्नी को स्टेशन पर छोड़ भाग निकला पति

उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के नुरपुर की एक युवती से जुड़ा एक ऐसा मामला जहाँ उसकी पति में उसे स्टेशन पर ही छोड़ दिया, उसे महिला थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्टेशन पर बदहवास हालत में पाया।

उस युवती ने कहा कि उसका पति उसे तरह-तरह के सपने दिखाकर ले आया था, लेकिन रामदयालु स्टेशन पर चाय-पानी लाने की बात बोलकर भाग निकला। वह घंटों इंतजार में स्टेशन पर अकेली बैठी रही। काफी देर बाद जब धुद्न्धने निकली कुछ पता नहीं लगा। रात भी काफी हो चुकी थी। मन में कई तरह के विचार उमडऩे लगे। उसकी हालत देख स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को बुलाया।

महिला थाने की पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। पूछताछ करने पर बताया कि उसने परिवार वालों की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह किया था। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी दिन सामने आएगा। पति की बातों से उसे कभी नहीं लगा कि उसे इस हाल में छोड़कर भाग जाएगा।

नाम पते का सत्यापन करने के बाद महिला थानेदार ज्योति कुमारी उसके पति की तलाश में जुटी है। उत्तर प्रदेश स्थित उसके गांव से भी जानकारी ली जा रही। थानेदार ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पटना स्थित अल्पावास गृह के हवाले कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.