2019 विश्व कप के लिए एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक को गंभीर ने बताया मजबूत दावेदार

पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप टीम के सदस्य गौतम गंभीर ने आगामी विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है, जिसकी शुरुआत 30 मई को होगी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उन खिलाड़ियों के नाम लिए हैं, जिनकी जगह भारतीय टीम में स्थायी नजर आ रही है। गंभीर ने 2019 विश्व कप के लिए एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक को मजबूत दावेदार बताया है जबकि ऋषभ पंत का नाम उनकी टीम से नदारद है।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो गंभीर ने रविंद्र जडेजा पर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है। गंभीर की टीम में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल को भी जगह मिली है।

गौतम गंभीर ने 2019 विश्व कप के लिए अपनी भारतीय टीम इस प्रकार चुनी है:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.