MUZAFFARPUR : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में आरोपितों पर हुआ आरोप का गठन

MUZAFFARPUR : पत्रकार राजदेव हत्याकांड में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन समेत 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय हो गया है। मुजफ्फरपुर एडीजी-11 कोर्ट में सभी के खिलाफ आरोप तय किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अब स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

हत्याकांड में मो० शहाबुद्दीन को मुख्य आरोपी बनाया गया है, आपको बता दे की सीबीआई ने कोर्ट में इस मामले में 21 अगस्त 2017 में चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने चार्जशीट में हत्या का मुख्य आरोपी शहाबुद्दीन को बनाया है। इसके साथ अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां समेत 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।


शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल, अजहरुद्दीन बेग भागलपुर और अन्य आरोपी मुजफ्फरपुर जेल में बंद हैं। सीबीआई ने मो. शहाबुद्दीन, अजहरुद्दीन, विजय गुप्ता, रोहित सोनी, राजेश कुमार, रिशु जायसवाल और सोनू गुप्ता पर आईपीसी की धारा 120बी, 302 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की है।

बता दें कि पत्रकार राजदेव की 13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी आशा रंजन के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। सीबीआइ ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन सहित अन्य को आरोपित बनाते हुए चार्जशीट दाखिल किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.