जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर शोक सभा का आयोजन

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर शोक सभा का आयोजन किया। इस शोक सभा में हम पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्धांजली दी।

देश की राजनीति के लिए अपूरणिय क्षति

वहीं इस मौके पर पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने देश के लिए जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जॉर्ज साहब ने हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी। व्यक्तिगत तौर पर मैं कह सकता हूं कि उनके शुभचिंतकों के लिए उनका निधन राजनीतिक जगत में लंबे समय तक उनकी कमी को याद दिलाता रहेगा। समाजवादी विचारधारा के श्रेणी में अग्रणीय, सादगी के जीता जागता प्रतीक। ऐसे व्यक्तित्व के व्यक्ति बहुत कम दिखाई देते हैं|

वहीं जदयू के शोक सभा में सीएम के भावुक होने के प्रश्न पर तंज कसते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार उनके निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बता रहे है, लेकिन उन्होंने ही जॉर्ज साहब को राष्ट्र सेवा से दूर किया था।

नीतीश को यहां तक पहुंचाने में जॉर्ज का था अहम योगदान

मांझी ने कहा कि पिछले चुनाव में जॉर्ज साहब को टिकट मिला होता तो देश को उनकी कुछ और समय सेवा मिल सकती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को इस मुकाम तक पहुंचाने में जॉर्ज साहब का अहम योगदान रहा है और शायद यहीं वजह है कि आज उनके निधन के बाद नीतीश की अंतरआत्मा उन्हें उनके साथ किये गये धोखे को लेकर कोस रही होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.