Redmi Go स्मार्टफोन हुआ लांच, जाने कीमत व स्पेसिफिकेसंस

शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने आखिरकार अपना एंड्रॉयड गो ओएस वाले स्मार्टफोन Redmi Go को लांच कर दिया है, हालांकि रेडमी गो को फिलहाल यूरोप में ही लांच किया गया है। भारत या अन्य देश में यह फोन कब लांच होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है

आइये जानते है स्पेसिफिकेशन
Xiaomi के ट्वीट के मुताबिक Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का प्रोसेसर है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के वर्जन की जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।

वहीं इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी। कैमरे की बात करें रेडमी गो में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। रेडमी गो ब्लैक और ब्लू दो कलर वेरियंट में मिलेगा।

कंपनी ने अधीर जानकारी नहीं दी है

जर्मनी की एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। यूरोप में इस फोन की बिक्री फरवरी से शुरू होगी और इसकी कीमत 80 यूरो यानि करीब 6,500 रुपये होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.