MUZAFFARPUR : 12 घंटो में लूट, छिनतई, हत्या का प्रयास और डकैती की घटना

MUZAFFARPUR : अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल पर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से अपराधियों ने पिस्तौल के नोक पर 1 लाख 70 हज़ार रुपए लूट लिए। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बैंक में पैसे जमा करने जा रहे बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार अपराधकर्मियों ने पिस्तौल के बल पर 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए.

INJURED ANIL KUMAR YADAV IN HOSPITAL

दूसरी घटना मीनापुर के मदारीपुर कर्ण में घटी जहां अपराधियों ने हत्या करने की नीयत से 32 वर्षीय अनिल कुमार यादव उर्फ़ मुन्ना कुमार की गला रेत कर फेंक दिया. स्थानीय लोगो द्वारा उसे गम्भीर स्थितियों में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

तीसरी घटना झपहां मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र पुलिस लाइन रोड पर घटी, जहां बाइक सवार उच्चकों ने महिला सिपाही से मोबाइल और चेन की छिनतई कर भाग निकले.

चौथी घटना जिले के करजा थाना क्षेत्र में घटी, जहां लुटेरों ने तांडव करते हुए करजा थाना क्षेत्र के दारापटी में गृहस्वामी को बंधक बना कर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के ठेकेदार के घर खिड़की के रास्ते घर मे घुसे और धावा बोलते हुए घर की महिलायों को चाकू के बल पर बंधक बना कर  मारपीट करते हुए घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और चार लाख इक्कावन हजार नकद समेत लाखो के जेवरात लूट लिए.

बताया जाता है कि घटना के वक़्त घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. लुटेरों ने बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है.वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की जिम्मेवारी डीएसपी को सौंपी है. डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, श्वान दस्ता और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छनबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.