साहिल खान ने फिल्म ‘स्टाइल’ के बाद उन्होंने ‘रामाः द सेवियर’, ‘डबल क्रॉस’ और ‘अलादिन’ जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी के चलते यह फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर लंबा नहीं टिक सकीं।
इन फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। काम ना मिलने के चलते साहिल ने अपना एक जिम खोला है। उनका जिम काफी पॉपुलर भी है। साहिल खन अब एक सुपरस्टार से भी ज्यादा रईसों की जिंदगी जी रहे हैं।
वह दुनिया की हर जगह जाकर पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों में फॉलोअर्स है। उनकी फीटनेस के आज भी लाखों दीवाने हैं।

बता दें कि साहिल खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। निगार ने साहिल खान पर गे होने का आरोप लगाया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल की किसी लड़के के साथ कॉम्प्रोमाइजिंग पोजीशन में फोटो वायरल हो गई थी। इसके बाद लोगों ने ये मानना शुरू कर दिया कि साहिल गे हैं। साथ ही निगार ने मीडिया के सामने कह दिया कि उनका पति गे है इसलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया था।

आपको बता दें कि साहिल खान ने साल 2001 में फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 तक कुल 7 फिल्में की है। लेकिन यह 7वों फिल्में फ्लॉप रही।
