करीना को पत्नी बनाना चाहता है ये बॉलीवुड स्टार

आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे।  शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है । प्रोमो में करण जौहर दोनों स्टार्स से रैपिड फायर राउंड खेलते नजर आए ।

इसमें सिद्धार्थ ने बताया कि वो करीना कपूर को अपनी बीवी बनाना चाहते हैं ।  दरअसल, करण ने सिद्धार्थ से पूछा, ‘किस स्टार को अपना भाई बनाना चाहेंगे ।’ इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि वो सैफ अली खान को अपना भाई बनाएंगे ।

इसके बाद करण ने सिद्धार्थ से पूछा कि किस एक्ट्रेस को अपनी पत्नी बनाना चाहेंगे सिद्धार्थ का ये जवाब बड़ा ही मजेदार था । सिद्धार्थ ने कहा, ‘मैं करीना कपूर को अपनी पत्नी बनाना चाहूंगा ।’ सिद्धार्थ का ये जवाब सुनकर तो करण जौहर भी हैरान रह गए ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ चर्चा में है । खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई थी । इसके बाद इस बाद से दोनाें एक-दूसरे को डेट करने लगे । हालांकि सिद्धार्थ के साथ अफेयर की खबरों को कियारा ने अफवाह बताया था। इन दिनों सिद्धार्थ डायरेक्टर प्रशांत सिंह की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग कर रहे हैं ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.