नानी-नातिन को मारी गोली

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के एक गांव में असम से अपने भाई के घर आई 55 वर्षीय महिला व उसकी एक वर्ष की नातिन को शनिवार की रात अपराधियों ने गोली मार दी।

महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी बच्ची एसकेएमसीएच में भर्ती है। अपराधी गोली मारने से पहले घर से एक बक्सा भी उठाकर ले गए, जिससे गहना आदि सामान चुरा लिया गया है।

पुलिस का मानना है कि हत्या की घटना को छिपाने के लिए बक्से को घर से बाहर लाया गया था। साहेबगंज एसडीपीओ शंकर झा व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने पर रात में ही गांव में पहुंचे। मामला अवैध संबंध में हत्या का है।

महिला की भाभी ने साहेबगंज थाने में जमीन के विवाद में बरूराज थाने के जटौलिया निवासी अब्दुल रज्जाक और उसके पुत्र मो. मुन्ना पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर कराई है। मृतका की भाभी ने गोली मारकर भाग रहे रज्जाक व मुन्ना को पहचान लिया।

20 वर्षों बाद असम से मायके आई थी महिला

महिला की भाभी ने पुलिस को बताया कि ननद की शादी 25-26 साल पहले बरूराज में हुई थी। शादी के एक साल के बाद वह पति के साथ असम चली गई। 6-7 साल बाद ननद को छोड़कर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। तब उसकी ननद जटौलिया के अब्दुल रज्जाक के साथ रहने लगी।

रज्जाक ने असम में एक जमीन खरीदी, जिसमें उसकी ननद का घर था। इन दिनों असम में बाहरी लोगों से उसके भारतीय होने का प्रमाण मांगा जा रहा है। इसलिए उस जमीन के कागजात लेने उसकी ननद अब्दुल रज्जाक के घर एक सप्ताह पहले आई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading