बेखौफ अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली

आरा. बिहार को भोजपुर जिले में सोमवार सुबह बेखौफ अपराधियों  ने एक लिट्टी दुकानदार को गोली मार दी। दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के पास की है।

3 महीने पहले युवक को मारा था चाकू

मिली जानकारी के मुताबिक युवक पिछले कई सालों से सदर अस्पताल के पास लिट्टी की दुकान लगाता है। करीब 3 महीने पहले पुराने विवाद को लेकर दो बदमाशों ने दुकानदार को चाकू मार दिया था।

केस वापस नहीं लने पर मारी गोली

युवक ने चाकूबाजी को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी केस वापस लेने के लिए युवक पर लगातार दबाव बना रहे थे। केस वापस नहीं लेने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार, टाउन थाना प्रभारी जेपी सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है की मेघनाथ और उत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading