लाल कृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ ‘ठाकरे’ देखने पहुंचे

महाराष्ट्र के बड़े राजनेता की बायोपिक होने के नाते देश के राजनेता भी ‘ठाकरे’ को लेकर अपनी रूचि दिखा रहे हैं। हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ ‘ठाकरे’ देखने पहुंचे। इस समय वह गोवा के राजभवन में समय बीता रहे हैं।

लाल कृष्ण आडवाणी गोवा के पणजी के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सिनेमाघर के आसपास कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया। लाल कृष्ण आडवाणी के साथ गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा भी नजर आईं।

फिल्म ठाकरे के कलेक्शन की तो, फिल्म का बजट 20 करोड़ है जो कि 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। ठाकरे ने पहले दिन उम्मीद से कहीं बढ़कर 6 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को 10 करोड़, रविवार को 6.90 करोड़, सोमवार को 1.5 करोड़ और मंगलवार को भी करीबन 2 करोड़ के आस-पास जुटाने में कामयाब रही।

वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक, ठाकरे ने 5 दिन में कुल 26.40 करोड़ रुपए जुटा लिए। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.