मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के माखन साह चौक स्थित दीप प्रकाश मार्केट का है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि सोने-चांदी का कारीगर दुकान की आड़ में विदेशी शराब की बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड नंबर-1 निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि सुधीर सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है।

बताया जा रहा है कि आय कम होने के कारण वह अतिरिक्त कमाई के लिए चोरी-छिपे शराब की बिक्री करता था। उत्पाद विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास शराब की खेप कहां से पहुंचती थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.